भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पसीना चुए हैं ये मंज़र तो देखो / बल्ली सिंह चीमा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बल्ली सिंह चीमा |संग्रह=ज़मीन से उ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=ज़मीन से उठती आवाज़ / बल्ली सिंह चीमा | |संग्रह=ज़मीन से उठती आवाज़ / बल्ली सिंह चीमा | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
पसीना चुए है ये मंज़र तो देखो । | पसीना चुए है ये मंज़र तो देखो । |
21:09, 14 जनवरी 2012 के समय का अवतरण
पसीना चुए है ये मंज़र तो देखो ।
लगे जून जैसा नवम्बर तो देखो ।
ये जलते हुए घर, ये लाशों के मलबे,
ज़मीं पर लहू का समन्दर तो देखो ।
न हिन्दू मरा है, न सिख ही मरा है,
तुम्हीं हो, ज़रा पास जाकर तो देखो ।
है फ़िरका-परस्ती का उन्माद दिल में,
बना है बहादुर वो कायर तो देखो ।
न जाने मिलेगा इन्हें कब ठिकाना,
भटकते हुए लोग दर-दर तो देखो ।
करो बात इनसे सुनो दर्द इनके,
ये गूँगे नहीं हैं बुलाकर तो देखो ।
दिलों में तो ख़ूनी इरादे छिपे हैं,
उड़े हैं अमन के कबूतर तो देखो ।