भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विनयावली / तुलसीदास / पद 31 से 40 तक / पृष्ठ 4" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
[[Category:लम्बी रचना]]
 
 
{{KKPageNavigation
 
{{KKPageNavigation
|पीछे=पद 31 से 40 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 3
+
|पीछे=विनयावली / तुलसीदास / पद 31 से 40 तक / पृष्ठ 3
|आगे=पद 31 से 40 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 5
+
|आगे=विनयावली / तुलसीदास / पद 31 से 40 तक / पृष्ठ 5
 
|सारणी=पद 31 से 40 तक / तुलसीदास
 
|सारणी=पद 31 से 40 तक / तुलसीदास
 
}}
 
}}

08:25, 17 जून 2012 के समय का अवतरण

पद 37 से 38 तक

(37)
लाल लाड़िले लखन, हित हौ जनके।

सुमिरे संकटहारी, सकल सुमंगलकारी,
पालक कृपालु अपने पनके।1।

धरनी-धरनहार भंजन-भुवनभार,
अवतार साहसी सहसफनके।।

सत्यसंध, सत्यब्रत, परम धरमरत,
 निरमल करम बचन अरू मनके।2।

रूपके निधान, धनु-बान पानि,
तून कटि, महाबीर बिदित, जितैया बड़े रनके।।

सेवक-सुख-दायक, सबल, सब लायक,
 गायक जानकीनाथ गुनगनके।3।

भावते भरतके, सुमित्रा-सीताके दुलारे,
चातक चतुर राम स्याम घनके।।

बल्लभ उरमिलाके, सुलभ सनेहबस,
 धनी धन तुलसीसे निरधनके।4।

(38)

(38),
जयति
लक्ष्मणानंद भगवंत भूधर, भुजग-
राज, भुवनेश, भूभारहारी।
प्रलय-पावक-महाज्वालमाला-वमन,
शमन-संताप लीलावतारी।1।

जयति दाशरथि, समर-समरथ, सुमित्रा-
 सुवन,शत्रुसूदन, राम-भरत-बंधो।
चारू-चंपक-वरन, वसन-भूषन-धरन,
 दिव्यतर, भव्य, लावण्य-सिंधों।2।

जयति गाधेय-गौतम -जनक-सुख-जनक,
 विश्व-कंटक-कुटिल-कोटि-हंता।
 वरन-चय-चातुरी-परशुधर-गरबहर,
 सर्वदा रामभद्रानुगंता।3।

जयति सीतेश-सेवासरस, बिषयरस-
 निरस, निरूपाधि धुरधर्मधारी।
विपुलबलमूल, शार्दूलविक्रम, जलद-
 नाद-मर्दन, महावीर भारी।4।

 जयति संग्राम-सागर-भयंकर-तरन,
 रामहित-करण वरबाहु-सेतू।
उर्मिला-रवन, कल्याण-मंगल-भवन,
दासतुलसी-दोष-दवन-हेतु।5।