भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विनयावली / तुलसीदास / पद 201 से 210 तक / पृष्ठ 4" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
[[Category:लम्बी रचना]]
 
 
{{KKPageNavigation
 
{{KKPageNavigation
|पीछे=पद 201 से 210 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 3
+
|पीछे=विनयावली / तुलसीदास / पद 201 से 210 तक / पृष्ठ 3
|आगे=पद 201 से 210 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 5
+
|आगे=विनयावली / तुलसीदास / पद 201 से 210 तक / पृष्ठ 5
 
|सारणी=पद 201 से 210 तक / तुलसीदास
 
|सारणी=पद 201 से 210 तक / तुलसीदास
 
}}
 
}}

08:59, 17 जून 2012 के समय का अवतरण

पद संख्या 207 तथा 208

 (207)

भजिबे लायक, सुखदायक रघुनायक सरिस सरनप्रद दूजो नाहिन।
आनँदभवन, दुखदवन, सोकसमन रमारमन , गुन गनत सिराहिं न ।1।

आरत, अधम, कुजाति, कुटिल , खल, पतित, सभीत कहूँ जे समाहिं न।
सुमिरत नाम बिबसहूँ बारक पावत सो पद, जहाँ सुर जाहिं न ।2।

जाके पद-कमल लुब्ध मुनि-मधुकर, बिरत जे परम सुगतिहु लुभाहिं न।
तुलसिदास सठ तेहि सठ तेहि न भजसि कस, कारूनीक जो अनाथहिं दाहिन।3।

(208)

नाथ सों कौन बिनती कहि सुनावौं ।
त्रिबिध बिधि अमित अवलोकिअघ आपने,
सनमुख होत सकुचि सिर नावौं।1।

बिरचि हरिभगतिको बेष बर-टाटिका।
 कपट-दल हरित पल्लवनि छावौं।
नामलगि लाइ लासा ललित-बचन कहि,
ब्याध ज्यों बिषय-बिहँगनि बझावौं।2।

कुटिल सतकोटि मेरे रोमपर वारियहि,
साधु गनतीमें पहलेहि गनावौं।
परम बर्बर खर्ब गर्ब-पर्बत चढ्यो,
अग्य सर्बग्य , जन-मनि जनावौं।3।

 साँच किधौं झूठ मोको कहत कोउ-,
 कोउ राम! रावरो, हौं तुम्हरो कहावौं।
 बिरदकी लाज करि दास तुलसिहिं देव!
लेहु अपनाइ अब देहु जनि बावौं।4।