भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धर्म / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Sharda suman moved page धर्म to धर्म / हरिऔध)
(कोई अंतर नहीं)

13:42, 18 मार्च 2014 का अवतरण

जोत फूटी गया अँधेरा टल।

हो गई सूझ-सूझ पाया धन।

दूर जन-आँख-मल हुआ जिस से।

धर्म है वह बड़ा बिमल अंजन।

रह सका पी जिसे जगत का रस।

रस - भरा वह अमोल प्याला है।

जल रहे जीव पा जिसे न जले।

धर्म - जल - सोत वह निराला है।

है सकल जीव को सुखी करता।

रस समय पर बरस बहुत न्यारा।

है भली नीति - चाँदनी जिस की।

धर्म है चाँद वह बड़ा प्यारा।

छाँह प्यारी सुहावने पत्तो।

डहडही डालियाँ तना औंधा।

हैं भले फूल फल भरे जिस में।

धर्म है वह हरा भरा पौधा।

तो न बनता सुहावना सोना।

औ बड़े काम का न कहलाता।

जीव - लोहा न लौहपन तजता।

धर्म - पारस न जो परस पाता।

ज्ञान - जल का सुहावना बादल।

प्रेम - रस का लुभावना प्याला।

है भले भाव - फूल का पौधा।

धर्म है भक्ति - बेलि का थाला।

जो कि निर्जीव को सजीव करें।

वह उन्हीं बूटियों - भरा बन है।

धर्म है जन समाज का जीवन।

जाति - हित के लिए सजीवन है।

धर्म पाला कलह कमल का है।

रंज मल के निमित्त है जल कल।

है पवन बेग बैर बादल का।

लाग की आग के लिए है जल।