भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चक्रान्त शिला – 5 / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
 
::दाह खोती लीन होती हैं।  
 
::दाह खोती लीन होती हैं।  
 
::उसी में रवहीन तेरा गूँजता है
 
::उसी में रवहीन तेरा गूँजता है
::छन्द : ऋत विज्ञप्त होता है।
+
::छन्द: ऋत विज्ञप्त होता है।
  
 
एक काले घोल की-सी रात
 
एक काले घोल की-सी रात

21:46, 13 मई 2014 के समय का अवतरण

एक चिकना मौन जिस में मुखर तपती वासनाएँ
दाह खोती लीन होती हैं।
उसी में रवहीन तेरा गूँजता है
छन्द: ऋत विज्ञप्त होता है।

एक काले घोल की-सी रात
जिस में रूप, प्रतिमा, मूर्तियाँ
सब पिघल जातीं ओट पातीं
एक स्वप्नातीत, रूपातीत

पुनीत गहरी नींद की।
उसी में से तू बढ़ा कर हाथ
सहसा खींच लेता-गले मिलता है।