भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुन्दर स्यामा-स्याम सलौने / स्वामी सनातनदेव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:42, 22 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण

राग हमीर, तीन ताल

सुन्दर श्यामा-श्याम सलौने।
ऐसे प्रीति-पगे नवदम्पति भये, न आगे होने॥
चढ़े रहहिं रसिकन के चित पै, मुनि मन कीन्हें भौने<ref>भवन, निवास स्थान</ref>।
जिन निरखे तिनही पै मानहुँ किये अपूरव टौने॥1॥
स्नेह-सिंगार रूप धरि सोहें, मनहुँ कुंज के कौने।
निरखि-निरखि सखि चकि-चकि वारहिं प्रानहि राई-लौने॥2॥
अरस-परस को दरस करत हूँ रहत तरस उर जौने<ref>जिनके</ref>।
तिन के भूरि भाग्य की महिमा कहो, कहै, कवि कौने॥3॥
रस की तरस सरस हो मोरी बसहिं जो ते मन-भौने।
नतरु वयस विलखत ही बीतहि, उड़ि जइहैं असु-पौने॥4॥

शब्दार्थ
<references/>