भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रेल / त्रिलोक सिंह ठकुरेला" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:44, 20 मार्च 2015 के समय का अवतरण
सबको मंजिल तक ले जाती,
सबको घर पहुँचाती।
रेल दूर रहने वालों को
आपस में मिलवाती॥
सिगनल हरा देख चल देती,
लाल देख रुक जाती।
सीटी बजा बुलाती सबको
सरपट दौड़ लगाती ॥
जब अपनी ही धुन में चलती
कितनी प्यारी लगती।
रेल देख कर सबके मन में
नयी लगन सी जगती ॥
रेल सभी से कहती जैसे
रुको न, दौड़ लगाओ।
कठिन नहीं है कोई मंजिल,
मेहनत से सब पाओ॥