भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रभात / बालमुकुंद गुप्त" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालमुकुंद गुप्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:17, 8 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

चटक रहीं बागों में कलियाँ,
पंछी करते हैं रंगरलियाँ।
ग्वाल चले सब गायें लेकर,
बालक पढ़ते हैं मन देकर।
महक रही है खूब चमेली,
भौंरे आए जान अकेली।
सूरज ले किरनों की माला,
निकला सब जग किया उजाला।
ठंडी हवा लगे अति प्यारी,
क्या शोभा देती है क्यारी।
पत्ते यों ओस से जड़े हैं,
जैसे मोती बिखर पड़े हैं।
उठो बालको, हुआ सवेरा,
दूर करो आलस का डेरा।
मुँह धोओ, थोड़ा कुछ खाओ,
फिर पढ़ने में ध्यान लगाओ!

-साभार: गुप्त निबंधावली, स्फुट कविता, बाल विनोद-665