भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कल्पना / हेमन्त देवलेकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:53, 11 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

उसने काग़ज़ पर
एक चौकुट्टा सा
गोला बनाया
और मन में कहा
‘चिड़िया’।

फिर उसने उस गोले में
कहीं एक बिंदी मांड दी
और मन में कहा
‘आसमान’।

सच,
चिड़िया की आखों में
आसमान
बिंदुभर ही तो होगा।