भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कट्टी / हेमन्त देवलेकर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:53, 11 जुलाई 2015 के समय का अवतरण
जब तू कट्टी हो जाती है
मिठास खट्टी हो जाती है।
गुस्से में आग बबूला हुई
जलती भट्टी हो जाती है।
खिलौनों के नन्हें दिल दल देती
चलती घट्टी हो जाती है।
चिड़ियों-सी चहचह काफू़र हुई
मुंह पर पट्टी हो जाती है।
मचलकर ज़मीं पर ही लोट गई
धूला-मट्टी हो जाती है।