भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मिस्टर जोकर / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:19, 14 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

मिस्टर जोकर, जागे सोकर,
ठोकर लगी हँसे हो-हो कर।

कभी गेंद की तरह उछलते,
गिरते-गिरते ख़ूब सँभलते।

मुँह से ढेरों धुआँ उगलते,
एक टाँग पर झटपट चलते।

किन्तु न आते मुँह धोकर
ख़ूब हँसाते रो-रो कर।