भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"टीचर गुड़िया / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:20, 14 जुलाई 2015 के समय का अवतरण
चश्मा लगाके गुड़िया,
लगती जवान बुढ़िया।
कुछ बड़बड़ा रही है,
किसको पढ़ा रही है?
गुड्डे को है पढ़ाती,
उसको सबक़ सिखाती।
थोड़ा-सा मुस्कराकर,
गुड़िया को मुँह चिढ़ाकर
पढ़ता है पाठ गुड्डा,
करता है ठाठ गुड्डा!