भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चोका / ज्योत्स्ना शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योत्स्ना शर्मा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
1
+
'''1'''
 
सोन चिरैया
 
सोन चिरैया
 
जब भी तुम गाओ  
 
जब भी तुम गाओ  
पंक्ति 25: पंक्ति 25:
 
सखि, जीवन जी लो  
 
सखि, जीवन जी लो  
 
अमृत बाँटो, पी लो!
 
अमृत बाँटो, पी लो!
 
+
'''2'''
2
+
 
नई भोर-सी
 
नई भोर-सी
 
दमकाती है मन  
 
दमकाती है मन  

13:35, 22 मार्च 2016 के समय का अवतरण

1
सोन चिरैया
जब भी तुम गाओ
मीठा ही गाओ
जो तुम मेरी मानो
नीड़ बनाओ
तिनका चुनकर
खुद ही लाओ
शेष अभी कहना-
छीन घरौंदा
कभी किसी पंछी का
नहीं सताओ
जीवन मंत्र यही-
मिट जाते हैं
बदनाम परिंदे
मान भी जाओ
सखि, जीवन जी लो
अमृत बाँटो, पी लो!
2
नई भोर-सी
दमकाती है मन
याद तुम्हारी
पल –पल है प्यारी
मुग्ध कली-सी
महकाती है मन
याद तुम्हारी
ज्यों सुरभि की झारी
प्यार पगी-सी
सरसाती है मन
याद तुम्हारी
यूँ रस बरसा री
कुंज गली-सी
भटकाती है मन
याद तुम्हारी
सब कुछ मैं हारी
सुनो न कान्हा!
तरसाती है मन
याद तुम्हारी
आओ कृष्ण मुरारी
संग हों राधे प्यारी!