भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक सवाल 2 / श्रीनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:30, 4 जुलाई 2016 के समय का अवतरण
एक सवाल
आओ, पूछें एक सवाल।
मेरे सिर में कितने बाल?
कितने आसमान में तारे?
बतलाओ या कह दो हारे।
नदियाँ क्यों बहतीं दिन रात?
चिड़ियाँ क्या करती हैं बात?
क्यों कुत्ता बिल्ली पर धावे?
बिल्ली क्यों चूहे को खावे?
फूल कहाँ से पाते रंग?
रहते क्यों न जीव सब संग?
बादल क्यों बरसाते पानी?
लड़के क्यों करते शैतानी?
नानी की क्यों सिकुड़ी खाल?
अजी न ऐसा करो सवाल!
यह सब ईश्वर की माया है।
इसको कौन जान पाया है।