भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मित्र / शब्द प्रकाश / धरनीदास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धरनीदास |अनुवादक= |संग्रह=शब्द प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:30, 20 जुलाई 2016 के समय का अवतरण
धरनी मित्र अचिन्त ही, गृह खोटो दृग छार।
अब सहजहिँ घर ताहिको, मेरो कहै गँवार॥1॥
धरनी मन वच कर्मना, धरनीधर को ध्यान।
दूजा दृष्टि परै नहीं, अपने मित्र समान॥2॥
धरनी मित्र मनोहरा, सुन्दर सुघर सुभेस।
एक निमिष बिसरै नहीं, घर वन पुर परदेश॥3॥
मित्र हमारे सेजपर, हम ठाढे जँह मित्र।
छिनु 2 अति मीठो लगै, धरनी देखि चरित्र॥4॥
धरनी पूरे भागते, मिले हमारे मीत।
रोम रोम पुलति भयो, नहि बिछुरन की रीति॥5॥