भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह है हमारी चौहद्दी / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कभ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 30: | पंक्ति 30: | ||
तबाही ही तबाही | तबाही ही तबाही | ||
बरबादी ही बरबादी | बरबादी ही बरबादी | ||
− | यह है हमारी चौहद्दी ! | + | यह है हमारी चौहद्दी! |
</poem> | </poem> |
16:35, 9 जनवरी 2017 का अवतरण
कभी बाढ़ की चोट
कभी सूखे की मार
कभी पाला -पाथर की वृष्टि
कभी रोगों की भरमार।
बँटाई पर खेत
लोगों का तगादा
सिंचाई और पोत
जिलेदार का
जेल की हवा खिलाने का वादा।
डेहरी का सफाया
पड़ोसी का इन्कार
बनिये का बकाया
बन्द सारे द्वार।
चूता छप्पर
दरकी दीवार
ठिठुरे मवेशी
सहमा परिवार।
भाई की पढाई बीमार मॉ की दवाई जवान बहन की सगाई फटे कपडों में लुगाई।
अँटकी मजूरी कर्ज में जिन्दगी
तबाही ही तबाही
बरबादी ही बरबादी
यह है हमारी चौहद्दी!