भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चादर / देवी नांगरानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:21, 12 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण
नंगी बस्तियों में रहने वाले
क्या ओढ़ते हैं
क्या बिछाते हैं
यह कौन जानना चाहता है?
अपने अपने हिस्से की चादर
सभी को मिली है
पर
कोई खींच सकता है, कोई नहीं
यह सच सभी जानते हैं
तुम और मैं भी!