भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिड़िया बोलो कहाँ गई / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:42, 15 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण
दादाजी के किस्सों में
जो चह-चह चहका करती थी
वो सोने के पंखों वाली चिड़िया
बोलो, कहाँ गई?
क्या उसको
बढ़ती आबादी के दानव ने मार दिया?
या फिर आलस के वश उसको
हमने ही दुत्कार दिया?
जिसके बल पर दुनिया भर में
धाक हमारी रहती थी,
वो सोने के पंखों वाली चिड़िया
बोलो, कहाँ गई?
मेरे इस छोटे से सवाल का
कोई तो उत्तर देगा,
या फिर दादाजी के किस्सों को ही
झूठा कर देगा,
बार-बार जो मेरे सपनों में
आते न थकती थी,
वो सोने के पंखों वाली चिड़िया
बोलो, कहाँ गई?