भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"थिएटर-3 / विष्णुचन्द्र शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:11, 17 मार्च 2017 के समय का अवतरण

इंतजार
किसका है
पर्वत पर
सोए हुए पत्थरों का!
जले हुए पेड़ों का
अनबोली घाटी का
हरी-भरी उगी हुई घास का
आदिम रेड इंडियन का
आदिम हथियारों का
झरनो का
नदी का!
धूप नहीं बतलाती है
पेड़ नहीं बोलता है
इंतजार फिर भी है
इंतजार फिर भी है!