भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ताजा इतिहास / विष्णुचन्द्र शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:55, 17 मार्च 2017 के समय का अवतरण

जिसको
मैं
पत्थर
समझ रहा था।
वे
स्कॉटलैंड की
आजाद भेड़ें थीं।
आजाद स्कॉटलैंड की भेड़ें
राजा और रानी के
किलों को गिरा कर
या भहरा कर
यहीं हरी घास पर
ताज़ा इतिहास
लिख रही थीं।

-1.6.86