भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एडमिनिस्ट्रेशन / तरुण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर खंडेलवाल 'तरुण' |अनुवादक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:10, 20 मार्च 2017 के समय का अवतरण

तुम क्या जानो अभी
क्या होता है-एडमिनिस्ट्रेशन!

अरे भैयन-
यह नहीं है ऐसन-वैसन
यह तो है-एडमिनिस्ट्रेशन!

सिरके में थोड़ा पेस्ट,
शोरबे में छछूँदर का तेल, उसमें बेसन का पलेथन
और फिर उसमें बैठाना एक कनेक्शन;

यह बच्चों का खेल नहीं-इसमें होता है बड़ा टेन्शन!
यह है एडमिनिस्ट्रेशन!

जिनकी आँखों के आगे सर्वोपरि है नेशन
न कि ग्रेचुइटी, प्रोविडेंट फंड और पेंशन-

मजाक नहीं है; वे ही करते हैं एडमिनिस्ट्रेशन!
यह नहीं है ऐसन-वैसन,
यह है-एडमिनिस्ट्रेशन!

1979