भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गैरहाजिर / रमेश आज़ाद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश आज़ाद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:44, 21 मार्च 2017 के समय का अवतरण
ठीक दस बजे
तारीख पर हाजिर है वह
जो अपराधी नहीं है।
दो बजे
मिलती है सूचना उसे
तारीख लग गई है...
सैंतालीस साल के इस मुकदमे में
अपराधी गैरहाजिर है बदस्तूर।