भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"होती है एक सीमा / दिनेश जुगरान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश जुगरान |अनुवादक= |संग्रह=इन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:25, 12 मई 2017 के समय का अवतरण

रेगिस्तान की भी
होती है
एक सीमा
ऊँट जिसे रोज़ नापता है

समुद्र अपने हाथ
कितने भी फैलाये
किनारों के पार
नहीं जा सकता

रेगिस्तान और समुद्र
ज़मीन सत्य से
हमेशा हुए हैं
पराजित