भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अपनी गलती दूर करो / धीरज कंधई" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरज कंधई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatSurina...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:20, 26 मई 2017 के समय का अवतरण
अगर हुई गलती तुमसे
तो उसको स्वीकार करो
हर गलती उन्नति की सीढ़ी है
चढ़कर उसको पार करो।।
गलती करता
इसीलिए तो मनुष्य
बड़ा बन सकता
गलती दूर किए बिन
कोई कब आगे बढ़ सकता।।
गलती हुई इतनी
पर दुखी न होना
जो बार बार हो गलती
तो सचमुच लज्जा की बात है।।
अपनी गलती,
स्वयं नहीं दिखती, कोई और देखता है
कौन गलती नहीं करता
गलती तो मनुष्य का स्वभाव है।