भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"या भले हैं / बलबीर सिंह 'रंग'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बलबीर सिंह 'रंग' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:07, 23 जून 2017 के समय का अवतरण
या भले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
दिल जले हैं,
मनचले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
सार्वभौम तटस्थ चिंतन,
भावपूर्ण विचार मंथन;
ये हमारे सिलसिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
तुम गुलाबी गंध को,
गरिमा लिए जन्मे विजन में;
हम अभी तक अधखिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
मौन के निस्तब्ध-खण्डहर,
की अँधेरी यामिनी में;
दीप क्यों स्वर के जले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...