भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वे चाहते हैं / रंजना जायसवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:16, 28 जून 2017 के समय का अवतरण
वे चाहते हैं
पर्दे की आड़ में
उनके खेल
चलते रहें निर्वाध
चुप रहे स्त्री
न टूटे परिवार
बनी रहें मर्यादाएँ
आखिर ढँक कर रखने से ही तो
बची रहती है
चीजों की पवित्रता।