भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"छंद 7 / शृंगारलतिकासौरभ / द्विज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज |अनुवादक= |संग्रह=शृंगारलति...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:41, 29 जून 2017 के समय का अवतरण

किरीट सवैया
(भ्रमरावली के मुख से वसंत-महिमा कथन)

सौंधे समीरन कौ सरदार, मलिंदन कौ मनसा-फल-दायक।
किंसुक-जालन कौ कलपद्रुम, मानिनी-बालन हूँ कौ मनायक॥
कंत अनंत, अनंत कलीन कौ, दीनन के मन कौ सुख-दायक।
साँचौ मनोभव-राज कौ साज, सु आवत आज इतै ऋतु-नायक॥

भावार्थ: सुगंधित समीरों के अग्रगण्य, भ्रमरों के वांछित फल को देनेवाले, पलाश-कुसुमों के लिए कल्पवृक्ष, मानिनी बालाओं के मनानेवाले, अनंत पुष्प-कलिकाओं को विकसित करने वाले, उनके कंत (पति), दीन मनुष्यों के मन को सुखदाई अर्थात् अन्न-समृद्धि से राव-रंक समस्त प्रजा-परिपूर्णकारक और महाराज मदन के सच्चे सहायक साज, ऐसे ऋतुओं के राजा आज इस प्रांत में आगमन करते हैं।