भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज़ादी की लड़ाई / रंजना जायसवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:29, 3 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
चिड़िया ताक रही है
टुकुर -टुकुर
सींखचों के पार
इंतजार है उसे
साथियों का
जानती है वह
अकेले नहीं लड़ी जा सकती
आजादी की लड़ाई
और आजाद हुआ बिना
नहीं पूरा हो सकता
उसका सपना
सपना धड़कती नदी
चम्पई धुप
दुधगर दानों
और खुले आसमान का