भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"व्यथा / संजीव कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:13, 23 अगस्त 2017 के समय का अवतरण

नव पल्लव
कुछ नया कहो अब,
सोच रहा हूँ
विकसित होऊँ।

तरुण पर्ण
कितना सोचोगे!
कुछ तो बोलो,
देख रहा हूँ
जग में कितनी उथल पुथल है!

जीर्ण पत्र
जाने वाले हो
जीवन संचय की मंजूषा
खोल लुटाओ अनुभव धन को
जान चुके की यही व्यथा है
बौने हाथों में मैं
कैसे रख दूँ?
भंगुर क्षण है।
भग्न हृदय है।