भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पहाड़ पर सड़क / स्वाति मेलकानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:56, 26 अगस्त 2017 के समय का अवतरण
पहाड़ पर सड़क बनी
और
आसान हो गया
उतर आना।
पहाड़ पर सड़क बनी
और मुश्किल हो गया
चढ़ पाना
सचमुच खतरनाक है
पहाड़ में सड़क बनाना।