भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बोतल जैसे / मनोज जैन 'मधुर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर' |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:25, 15 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
रोज़ शिराओं में
मालिक की
चुपके से घुल जाते हम।
एक बियर की
बोतल जैसे
टेबिल पर खुल जाते हम।
लहू चूसने वालों ने
कब पीर
किसी की बूझी है।
अपने हक़ के
लिए लाश भी
कहीं किसी से जूझी है।
घर दफ्तर में
रद्दी जैसे
बिना मोल तुल जाते हम।
राजा जी मोटी खाते हैं
हमको दाना
तिनका है।
उनका चलता सिक्का
जग में
ऊँचा रूतबा जिनका है।
उन को पार
उतरना हो तो
बन उनके पुल जाते हम।
नमक उन्हीं का
हड्डी अपनी
मर्ज़ी केवल उनकी है।
खाल हमारी
रुई की गठरी
जब चाहा तब धुनकी है।
चाबी वाले हुए खिलौन
कैसे हिल डुल पाते हम।