भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सृजन / मनोज जैन 'मधुर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर' |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:37, 15 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
करना होगा
सृजन वंधुवर
हमें लीक से
हटके।
छंदों में हो
आग समय की
थोडा सा हो पानी।
हंसती दुनिया
संवेदन की
अपनी बोली बानी।
कथ्य आँख में
आलोचक की
रह रह करके
खटके।
दिखा आइना
जो सत्ता का
पारा नीचा कर दें।
जन मन गण
के पावन दिल में
जो समरसता भर दें।
शोषक शोषण का
विरोध जो
करें निरन्तर
डटके।
जीने की जो
कला सिखाये
बोध समय का जानें।
मान सरोवर
के हंसों -सा
नीर- क्षीर पहिचानें।
अन्धकार को
रौशन कर दे
बिम्ब रचें कुछ
टटके।