भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम्हें देखकर / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:37, 29 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

तुम्हें देखकर
फूले नहीं समाते, सजनी
                   दिन वसंत के
 
महुआ फूला
नीम-आम दोनों बौराये
बरगद पर दिन-भर
तोता-मैना बतियाये
 
सँग पत्तों के
मादल-चंग बजाते, सजनी
                    दिन वसंत के
 
भरी-दुपहरी
सुनो, रात की रानी फूली
धूप रात-भर जगी
नियम वह भी है भूली
 
अचरज कैसा -
ऐसे ही बौराते, सजनी
                   दिन वसंत के
 
उपजा गीत -
हवा ने उसको जी-भर गाया
हठी तुम्हारी
मीठी चितवन की है माया
 
जादू उसका
फिरते उधम मचाते, सजनी
                  दिन वसंत के