भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पूरा सुख है / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:56, 30 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
हम-तुम बैठे नदी-घाट पर
कहीं बज रही शहनाई
पूरा सुख है
सजनी, उधर नाव पर देखो
सूरज ने है पाल छुआ
इधर घाट पर
सुनो, आरती औ' नमाज़ का
साथ हुआ
सगुनचिरइया टेर रही है
ग़ज़ल किसी ने है गाई
सोना बिखरा जल पर
तुमने कनखी से अचरज सिरजा
मस्जिद का गुंबद चमका
दमकी मन्दिर की इधर ध्वजा
सदा-सुहागिल हुईं हवाएँ
सिंदूरी है परछाई
पूरा सुख है
टाँग रहीं सतरंगी बंदनवारें
किरणें पेड़ों पर
लगता जैसे पूरा ही माहौल
हुआ है जलसाघर
प्रभु की किरपा रही
हमारी सदा-सहाई
पूरा सुख है