भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बीते बहुत दिन / अमित कुमार मल्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:10, 12 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
बीते बहुत दिन
लिखा नहीं एक शब्द
स्याही थी
खुली आँखे थी
पर लिखा नहीं एक शब्द
संवेदनाये थी
लबो पर ताला भी नहीं था
पर कहा नहीं एक शब्द
दुःख है
दुःख का कारण भी है
पर सहा नहीं एक शब्द
आदमी अब
भीड़ लगने लगा है
जिया नहीं एक शब्द
लगा लिया है
एक मुखौटा
न हँसता है
न रोता है
अपना हुआ नहीं एक शब्द।