भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"स्वप्न / पंकज सुबीर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सुबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:56, 30 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
स्वप्न
अकुला रहा है
सोख लेना चाहता है
उस थोड़ी सी
नमी को
जो रह गई है बाक़ी
कहीं अंदर
और
उगना चाह रहा है
किसी नवांकुर की तरह
स्वप्न
आज फिर
किसी बड़ी
ग़लतफ़हमी
में है...