भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महुए की गंध / सच्चिदानंद प्रेमी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सच्चिदानंद प्रेमी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:14, 31 जनवरी 2018 के समय का अवतरण

भौरों के पंख खुले थिरकी सुगंध!
आ रही भीनी सी महुए की गंध!
धानी रंग गेहुओं की-
        झूम रही बाली,
रक्त प्रभा फूल संग-
            झूमे वनाली;
संयम के मुखर हुए आज निर्बन्ध!
आ रही भीनी सी महुए की गंध!
मस्ती में कोयल ने-
          छेड़ी जो तान,
गूंज गए पंचम में,
          खेत-खलियान ;
नगर-डगर आँगन-घर सब हैं स्वछंद!
आ रही भीनी सी महुए की गंध!
दर्पण सी दमक रही-
       मुखड़े की लाली,
ऊमर त्योहार बनी-
        पर्व कृष्ण-काली;
लूट लिए मधुपों ने यौवन-मरंद!
आ रही भीनी सी महुए की गंध!