भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूल खिलें / योगेन्द्र दत्त शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र दत्त शर्मा |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:50, 13 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

फूल खिलें
आंगन या मन में
बात वही है
फूल खिलें
बाहर या भीतर
अंतर क्या है
सुख देते
आंखों को
मन को
एक गंध
उठती भीतर से
और छलकती है
बाहर को
एक गंध
बाहर से आकर
मन के भीतर
धीरे से
चुपचाप उतरती!

फूल खिलें
आंगन या मन में
हर क्षण
सरल-तरल हो उठता
खिल-खिल जाता
इन बेहद
आत्मीय क्षणों में
रंग
बहुत अपने-से लगते
जैसे हम खुद
रंगों में प्रतिबिम्बित हो कर
चमक उठे हों!

फूल खिलें
आंगन या मन में
दिन प्रसन्न
हो जाता बरबस
ऋतु उदार
हो उठती सहसा
मौसम
अंतरंग हो जाता
और स्वयं हम
सहजानंदी राग
गुनगुनाकर
उसकी अनुगूंजों की उन्मुक्त धार में
मौन डूबते-उतराते हैं!
फूल खिलें
आंगन या मन में
राग-रंग
गंधों-छंदों का उत्सव
हो जाता है हर पल
यह उत्सव
मन का उत्सव है!
पर यह
कभी-कभी होता है
नये वर्ष में
यही कामना है-
यह उत्सव
बार-बार
आये जीवन में!
फूल खिलें
आंगन में
मन में!
-17 नवंबर, 1988