भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जिज्ञासा / रामावतार यादव 'शक्र'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार यादव 'शक्र' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:47, 14 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

प्राणों में क्यों पीड़ा बसती?
आँखों में आशा रहती?
युग-युग का अरमान लिए क्यों
आँसू की सरिता बहती?

पा संकेत किसी का प्रतिपल
साँसें भाग रहीं नादान।
इसी तरह जीवन के क्रम का
क्यों होता जाता अवसान।

अन्वेषण का दीप जलाए
बढ़ा जा रहा मैं किस ओर?
आहों का संबल देकर क्यों
क्षुब्ध समीर रहा झकझोर?
-1934 ई.