भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दहेज / हेमा पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:56, 15 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
सपने कहाँ खो गए
मन में हजार सपने थे
जिंदगी को एक
नया मोड़ मिलेगा
नई आशायें जागी
मन कहता कभी
ये कभी वह करूँगा
पर सपने जाने
कहा खो गए
शादी का दिन
हजारों की ख़्वाबो
के साथ किया
गृह प्रवेश
मानो हो गया
हो कोई गुनाह
एक ही आवाज
हर तरफ से
क्या क्या लाई हो।
कुछ नहीं लाई
कैसे घर में
शादी कर दी
हो गयी लड़के
की ज़िन्दगी बर्बाद
ये सुनकर मन
था उदास
कह नहीं सकती
आस पास
मन में उठा
एक सवाल
सब कुछ क्या
होता हैं
लड़की और
भावनाओं की
नही होती कद्र
अरमानों को
डालते चिता में
खुशी के लिए
करते है शादी
आशाओ को खोखला
करता है दहेज़
शादी नुमा गुलाब में
कब तक रहेगा ये काटा
कम करता रहेगा
इसकी खूबसूरती को
कब तक कभी मन से
कभी तन से मारी
जाती रहेगी बेटियाँ