भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वागार्थ / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:34, 16 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
एक पके फल-सा
रसमय शब्द
खोजती रहती है
रसना
जो भले कुछ न कहे
पर संवेद में
पूरा उतर जाए
एक थिरक लय की
खोजती रहती हैं
उँगलियाँ
जो भले ही
सुनाई न दे
पर साँसों में
ताल-सी
बज जाए
एक वागर्थ
ढूँढ़ती रहती हैं
आँखों की
पुतलियाँ
जो हथेलियों-सा
कहने और सहने को
सम्पुट
कर जाए
