भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पूछो किसी कवि से / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:10, 16 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
जो गाता है
वह कितनी
आग दबाता,
पूछो किसी कवि से
यह रस,
यह बिम्बों का क्रम
यह लय,
यह गति शब्दों की
यह रह-रह अर्थों की
जब-तब बजती
चुटकी,
आते कहाँ-कहाँ से,
पूछा किसी कवि से
तुम सुनते,
सुन, छत्तीस कोस तक
डूब कहीं, कहीं जा
उतराते
वह खड़ा किनारे
क्या करता है,
पूछो किसी कवि से