भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिकना होने से पहले / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:11, 16 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
चिकना होने से पहले
पत्थर, धुलता है कितने
पानी से?
छिनता है किन
कगारों से?
गिरता है किस-किस
पर्वत से?
निर्मल होने से पहले
मन दुखता है केसे
दंशों से?
बिंधता है
किस इच्छा से?
खाली होता है
किन अपनों से?
कविता होने से पहले
भाषा
दिपती कितने
संस्कारों से?
मंजती है
कितने मौन से?
झंकृत होती
कितने आवेश से?