भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"न आओ न याद करो / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:41, 16 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

न आओ न याद करो-

दिन तो मैंने काट लिया
संध्या भी जाती ही होगी
पक्षी लो चल पड़े नीड़को
न आओ न याद करो

रात हुई पथ देखूँ अब ना
बंद देहरी, दरवाजा, अँगना
तीन पहर बस रहे भोर को
न आओ न याद करो