भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आती हुई हवा का / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:32, 17 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

आती हुई हवा ठंडी का
कैसे विश्वास करें न
कैसे तन सिहरे न
कैसे मन रीझे न

कितने लम्बे युग पीछे,
आई थी वह घर इठलाती

हाथों में फूल खिलाती
स...रे...ग...म...प प्रूार को
पग-पग में गुँजाती

जाती हुई हवा को
अब सूची दें क्या उसके
छल की,
घातों की,
दोहरी तिहरी,
बातों की जो
बातें थीं बस
कोरी