भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आसों के सूरज हों / नईम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:32, 13 मई 2018 के समय का अवतरण

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के,
धरती की रोटी पर
करछुल के दाल के।

अरहर या चने रहें,
किरन अंगुलियों पोहचों
कुहनी तक सने रहे;
दिन गरीब हैं शिकार दोरंगी चाल के।

नदी ताल घाटी के,
पूर्वज हैं मेरे ये
धरती के, माटी के;
रोली, चंदन, अक्षत सूर्य तिलक भाल के।

साँझ हैं सकारे हैं,
अंधों की लाठी ये-
जन्म के सहारे हैं।
जुग-जुग सदियों से हरकारे हैं काल के।

आने पर राम-राम,
जाते सूरज को भी-
करते हैं जन सलाम
लैम्प पोस्ट से अब भी गलियों के, चाल के।

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के-
धरती की रोटी पर
करछुल ये दाल के।