भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चुहिया को बुखार / बालकृष्ण गर्ग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:56, 22 मई 2018 के समय का अवतरण
सपने में जब देखी बिल्ली,
हुई रात को तबीयत ढिल्ली।
चुहिया को आ गया बुखार,
पूरा डिगरी एक-सौ-चार।
सुबह गई डाक्टर के पास,
जो थे चूहे ‘चूँ-चूँ दास’।
डाक्टर ने तब नब्ज टटोली,
तीन खिलाई कड़वी गोली-
और लगाई एक सुई,
चुहिया करती- ‘ऊई-ऊई’।
[रचना : 22 जून 1998]