भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मौसम की साँसें / कमलकांत सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलकांत सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:11, 25 मई 2018 के समय का अवतरण
धुँआ रहीं क्वांरे जेठ का बदन।
मौसम की सांसें आज बदचलन॥
नयनों में कचनार बो दिए
पलकों ने अपराध क्या किए
बढ़ा रहीं प्यासे ओंठ की तपन।
मौसम की सांसें आज बदचलन॥
चटकाती सुधियों के गमले
सन्यासी सपनो के बदले
सुखा रहीं झुलसे नीर का गगन।
मौसम की सांसें आज बदचलन॥
धूल सने अंतर में सरगम
अपनों की पहिचान समर्पण
जगा रहीं तप से गीत का नमन।
मौसम की सांसें आज बदचलन॥