भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जब भी कोई ग़ज़ल कहने को हुआ मैं / कमलकांत सक्सेना" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलकांत सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:31, 25 मई 2018 के समय का अवतरण

जब भी कोई ग़ज़ल कहने को हुआ मैं।
तन्हाइयों के पल सहने को हुआ मैं।

दर्पण के दर्द को दुलरा दिया किसने
देखकर रूप सजल छलने को हुआ मैं।

हलचल ये कैसी हुई आपसे मिलकर
रोम रोम आजकल जलने को हुआ मैं।

जिनसे होकर आप यों ही कभी गुजरे
उन राहों का गरल पीने को हुआ मैं।

प्यार करने वाले क्या-क्या नहीं सहते
बनाके ताजमहल मिटने को हुआ मैं।

यों न जी पाएँगे मन का जीवन 'कमल'
हो जाओ तुम तरल, गलने को हुआ मैं।