भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कविता कोश के बारह वर्ष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('कविता कोश आज अपनी स्थापना के बारह वर्ष पूरे कर रहा ह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो ("कविता कोश के बारह वर्ष" सुरक्षित कर दिया ([संपादन=केवल प्रबन्धकों को अनुमति दें] (अनिश्चितकालीन) [)
(कोई अंतर नहीं)

13:12, 4 जुलाई 2018 का अवतरण

कविता कोश आज अपनी स्थापना के बारह वर्ष पूरे कर रहा है। स्वयंसेवा पर आधारित इस अद्भुत परियोजना के लिए यह वर्ष बहुत महत्त्वपूर्ण और अद्वितीय रहा। इस वर्ष स्वयंसेवकों ने कविता कोश के लिए अनेकों ऐसे कार्य किए जो पहले कभी नहीं किए गए। यह वर्ष हम सभी स्वयंसेवकों के लिए सर्वाधिक व्यस्त और सफलताओं से भरपूर रहा। इस वर्ष कविता कोश परियोजना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यदि लोग मिल-जुल कर निस्वार्थ भाव से कार्य करें तो कम संसाधनों में भी बड़े कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

आइये एक नज़र डालते हैं इस बारहवें वर्ष की उपलब्धियों पर:

हज़ारों नए पन्नें

इस वर्ष कोश में 11,000 से अधिक नए पन्नें जोड़े गए। इस समय कोश में उपलब्ध पन्नों की कुल संख्या 1,23,598 है। इस सामग्री को कोश में संजोने में शारदा सुमन, ललित कुमार, अनिल जनविजय और राहुल शिवाय का प्रमुख योगदान रहा। इस समय कोश में सर्वाधिक पन्नें जोड़ने वाले स्वयंसेवक इस प्रकार हैं:

  • अनिल जनविजय (25449 पन्नें)
  • शारदा सुमन (23170 पन्नें)
  • ललित कुमार (16851 पन्नें)
  • धर्मेन्द्र कुमार सिंह (9436 पन्नें)
  • प्रतिष्ठा शर्मा (6589 पन्नें)
  • आशिष पुरोहित (6371 पन्नें)
  • सृजनबिन्दु टीम (4232 पन्नें)
  • राहुल शिवाय (4128 पन्नें)
  • अशोक शुक्ल (3756 पन्नें)
  • नीरज दइया (3045 पन्नें)